नंदन पाण्डेय के हत्यारे गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

एसपी टांडा ने हत्या की वजह लड़की बताया
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2016, 7:24 AM IST
Nanad Murder Case
Nanad Murder Case
इलाहाबाद. ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास बीते बुधवार की रात बदमाशों ने नंदन पाण्डेय नामक छात्र को गोली मार दी थी । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । मामला छात्रों से जुड़ा था बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ताबड़ तोड़ छापे मारी कर मामले का खुलासा किया। बीते बुधवार की रात हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग कर पुरे इलाके में दहशत फैला दी थी। छात्र नंदन पाण्डेय को गोली मारी और फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई।



क्राइम ब्रांच व कर्नलगंज पुलिस ने शहर के मजार तिराहे के पास से बीटेक छात्र नंदन पाण्डेय की हत्या का मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया। खुलासा करते हुए एसपी सिटी विपिऩ टांडा ने बताया की हत्या की वजह लड़की है। पकड़ा गया आरोपी निर्दोश कुमार उर्फ सिम्पी है। जबकि वारदात में शामिल रहने वाले आरोपी सलमान जितेन्द्र उर्फ गुड्डू जो अम्बेडकर छात्रावास में रहते हैं, और ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज का छात्र है।



एसपी सिटी विपिऩ टांडा ने बताया की कृतिक गुप्ता जो चिलबिला प्रतापगढ़ की है जिसको लेकर सारा बवाल हुआ है । पकड़े आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा टीम ने बरामद किया है। आरोपी युवक का कहना है कि 19 अक्टूबर की रात आरोपी सिगरेट पी रहे थे उसी दौरान उनका विवाद हो गया और नन्दन पाण्डेय को गोली मारकर सभी आरोपी वहां भाग निकले। एसपी सिटी विपिट टांडा ने बताया कि आरोपियों ने पूछ ताछ के दौरान बताया की सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली मार दी गयी। जांच के दौरान पता चला है कि कृतिक गुप्ता नाम की युवती को लेकर आरोपियों का नन्दन पाण्डेय से विवाद चल रहा था।



पकड़ा गया आरोपी निर्देश कुमार का भाई सुखदेव की व 2009 में में हत्या के मामले में जेल जा चूका है । हालांकि पूंछताछ के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी इससे पूर्व भी अवैध असलहा रखने के मामले में जेल जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर क्राइमब्रांच इंटेलीजेंस विंग प्रभारी जय प्रकाश राय और इंस्पेक्टर समीर सिंह सहित पूरी टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक इस मामले में जिस लड़की का नाम आ रहा है पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की जाँच करेगी ।
Published on: