प्रयागराज

बसंत पंचमी पर चलेगी 130 विशेष ट्रेन, संगम में डुबकी लगाने को उमड़ेगा रैला

4000 अतिरिक्त बसें भी चलाने की तैयारी, सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2019, 9:55 AM IST
rail and bus
rail and bus

प्रयागराज. बसंत पंचमी पर कुंभ में डुबकी लगाने के लिए एक बार श्रद्धालुओं का रैला उमड़ेगा। संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे व रोडवेज प्रशासन ने खास तैयारी की है। बसंत पंचमी पर तीर्थ यात्रियों की सकुशल वापसी के लिए 130 विशेष ट्रेन चलायी जायेगी। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए चार हजार अतिरिक्त बस भी चलायी जायेंगी। स्पेशल ट्रेन चलाने की शुरूआत शुक्रवार से होगी।

रेलेव प्रशासन के अनुसार आठ फरवरी को तीन ट्रेन चलेगी। जबकि 9 फरवरी को 18 ट्रेने चलायी जायेंगी। 10 फरवरी यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सबसे अधिक 50 ट्रेन चलेंगी। 11 फरवरी को 44 व 12 फरवरी को 15 ट्रेने चलाने की तैयारी है। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए कुछ ट्रेनों को सूबेदारगंज में रुकने की व्यवस्था की है। प्रयागराज, हमसफर, दूरंतो, जयपुर एक्सप्रेस, ऊधमपुर एक्सप्रेस व हावड़ा एक्सप्रेस को 9 से 11 फरवरी तक सूबेदारगंज में ठहराव की व्यवस्था की गयी है। बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए रोडवेज भी चार हजार अतिरिक्त बस चलायेगा। 500 शटल बसो में मुफ्त सफर शुक्रवार की रात 12 बजे से उपलब्ध होगी। इससे श्रद्धालुओं को संगम स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी।

मौनी अमावस्या से अधिक तगड़ी होगी बसंत पंचमी की सुरक्षा व्यवस्था
मौनी अमावस्या पर जब भीड़ का रैला उमड़ा था तब पुलिस प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने निकल गये थे। पूर्व अनुभव से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बसंत पंचमी के लिए सबसे अधिक तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पूर्व में तैनात फोर्स के साथ तीन जिलों के एसपी, 10 डिप्टी एसपी और 22 थानेदार को बुलाया गया है। संगम का पूरा क्षेत्र कमांडो, पैरा मिलिट्री फोर्सेज के हवाले रहेगा। शाही स्नान के समय को लेकर अखाड़ो की नाराजगी को देखते हुए भी इस बार खास तैयारी की गयी है। प्रत्यके अखाड़े को अतिरिक्त डिप्टी एसपी की तैनाती की गयी है, जिससे किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Published on:
Also Read
View All
स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट

प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल