प्रयागराज

रेलवे ट्रैक पर साजिश के बाद महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव, कई यात्री घायल

Stone pelting on Mahabodhi Express: महाबोधि एक्सप्रेस पर सोमवार की देर रात पथराव किया गया। जिसमें कई यात्री जख्मी हो गए। ट्रेन पर पथराव की इस घटना से हड़कंप मच गया।घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही रेलवे ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है।

2 min read

Stone pelting on Mahabodhi Express: लगातार रेल ट्रैक पर साजिश और शरारत करने वाले अराजकत तत्वों की गिरफ्तारी की कवायद के बीच सोमवार रात ट्रेन पर महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आ गई। नई दिल्ली से बिहार के गया जा रही महाबोधि एक्र्सप्रेस ट्रेन पर अराजकतत्वों ने जमकर पथराव किया। जिससे हड़कंप मच गया। इस वारदात में कई यात्री घायल हो गए ।रात लगभग 9 बजे महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से गया के लिए रवाना हुई, यमुना ब्रिज के पहले ही उस पर जमकर पथराव शुरू हो गया।

आरपीएफ के जवानों ने लिया मोर्चा Stone pelting on Mahabodhi Express
प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर लगभग 50 से 60 पत्थर फेंके गए। एस-3 कोच में खिड़की के अंदर भी कई पत्थर चले गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए। कोच के भीतर में चीख-पुकार मच गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवानों ने पत्थर फेंकने वालों को चिल्लाया तो वहां से सभी फरार हो गए।

हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध
Stone pelting on Mahabodhi Express: महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना मिलते ही प्रयागराज जंक्शन से आरपीएफ के उप निरीक्षक एसपी सरोज भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन रवाना हो चुकी थी। आरपीएफ की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। ट्रेन को मीरजापुर स्टेशन पर रोका गया। यहां बयान दर्ज कराने के साथ ही घायल यात्रियों का इलाज कराया गया।

कई यात्रियों को लगी गंभीर चोट
Stone pelting on Mahabodhi Express: बेगूसराय निवासी घायल यात्री सुजीत कुमार ने बताया कि वह खिड़की के पास बैठे थे तभी अचानक पत्थर फेंके जाने लगे। उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें लगी हैं। कई और यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं मामले में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
24 Sept 2024 08:14 am
Published on:
24 Sept 2024 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर