प्रयागराज

Student Protest in Prayagraj: ‘न बटेंगे न हटेंगे’ से गूंजा प्रयागराज, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने छात्रों ने लगाए नारे

Student Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSC) के फैसले के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है। चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास धरने पर बैठे छात्र 'न बटेंगे न हटेंगे' का नारा लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 3:05 PM IST
Student Protest in Prayagraj

Student Protest: यह नारा पिछले कुछ समय में वायरल हो रहे नारे के चलते और भी चर्चित हुआ है जिसमें ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा योगी आदित्यनाथ से जुड़ा है। इसके बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने इस तरह के मिलते-जुलते नारों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

सपा-भाजपा-कांग्रेस के बीच शुरू हुई थी नारेबाजी

कांग्रेस ने ‘जुड़ेंगे तो बढ़ेंगे’ और ‘जुड़ेंगे और जीतेंगे’ जैसे स्लोगन दिए हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘न बंटेंगे न टूटेंगे’ और आम आदमी पार्टी ने ‘न बंटेंगे न कटेंगे’ जैसे नारे दिए हैं। इस बीच प्रयागराज के छात्रों ने भी यूपीएससी के फैसले के विरोध में अपना नारा बना लिया है। छात्र ‘न बटेंगे न हटेंगे’ के माध्यम से यूपीएससी से यह मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को दो दिन के बजाय एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराया जाए।

छात्रों के हाथों में तख्तियां और पर्चे

सोमवार को यूपीएससी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और अब वे धरने पर बैठकर अपने फैसले का विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक आयोग द्वारा दो दिन परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन नीति को रद्द करने का आदेश नहीं जारी किया जाता, वे धरने से नहीं हटेंगे। आपको बता दें कि धरने पर बैठे छात्रों ने अपने हाथों में तख्तियां और पर्चे ले रखे हैं जिन पर उनके नारे लिखे गए हैं।

Updated on:
12 Nov 2024, 3:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर