प्रयागराज

BREAKING: लोक सेवा आयोग कार्यालय पर छात्रों का हंगामा, पथराव, पुलिस फोर्स तैनात

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक केस
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 2:06 PM IST
Police Fource
Police Fource

प्रयागराज. यूपी लोक सेवा आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग के ऑफिस के बाहर छात्रों का हंगामा जारी है। लगभग एक हजार से ज्यादा प्रतियोगी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर हैं आक्रोशित हैं। आक्रोशित छात्र आयोग के खिलाफ पोस्टर बैनर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। छात्र परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के कार्यकाल में हुई भर्तियों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी मांग है कि परीक्षा नियंत्रक अंजु कटियार के कार्यकाल में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच हो। लोक सेवा आयोग के बाहर छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-


प्रतियोगी छात्र सड़क पर बैठकर पथराव कर रहे हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ भी तैनात किए गए हैं। उग्र छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर रुट डायवर्जन किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Updated on:
31 May 2019, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर