प्रयागराज

छात्रों ने लोक सेवा आयोग के बोर्ड पर लिखा ‘लूट सेवा आयोग’, प्रदर्शन हुआ उग्र, माहौल तनावपूर्ण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और प्रतियोगी छात्रों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। छात्रों और आयोग के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। छात्रों ने आयोग के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए बोर्ड पर ‘लूट सेवा आयोग’ और ‘चिलम आयोग’ लिखकर अपने गुस्से का इजहार किया।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2024, 5:57 PM IST
uppsc

प्रतियोगी छात्रों का आरोप है कि लोक सेवा आयोग के अधिकारी नशे की हालत में परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर रहे हैं, जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने यह भी कहा कि उनकी मांग है कि पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही पाली में होनी चाहिए जिससे परीक्षा में ज्यादा कठिनाई न हो।

और भी तनावपूर्ण हो गई है स्थिति

हालांकि लोक सेवा आयोग ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी हालत में डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आयोग का कहना है कि इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन तीन या इससे अधिक पालियों में किया जाएगा। सोमवार को स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए छात्रों ने आयोग के दफ्तर पर हंगामा किया और बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद से छात्र आयोग के बाहर बेमियादी धरना दे रहे हैं।

लोक सेवा आयोग नहीं ‘लूट सेवा आयोग’: छात्र

आंदोलन में डीएम और आयोग के सचिव ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। सोमवार रात को छात्रों से बातचीच की गई लेकिन यह प्रयास विफल रहा। छात्रों ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी प्रकार के नॉर्मलाइजेशन को स्वीकार नहीं करेंगे। मंगलवार को प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर ने फिर से छात्रों से बात की लेकिन छात्रों ने कहा कि अगर उनके पास परीक्षा को एक दिन में आयोजित करने का समाधान हो, तभी वे बातचीत करेंगे। छात्रों ने आयोग के गेट पर लूट सेवा आयोग और चिलम आयोग लिख दिया है।

लोक गायिका नेहा राठौर ने किया ट्वीट

लोक गायिका नेहा राठौर ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार और आयोग को घेरते हुए कहा कि यह सरकार नौकरियों में वही गलत खेल कर रही है जो पहले विश्वविद्यालयों में हुआ था। साथ ही, छात्रों को कोचिंग संस्थानों का समर्थन नहीं मिल रहा, जिससे छात्रों में गुस्सा और बढ़ गया है।

Updated on:
12 Nov 2024, 5:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर