प्रयागराज

Success Story: कैसे ऑल इंडिया टॉपर बनी शक्ति दुबे? UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को दिए ये टिप्स

Success Story IAS Shakti Dubey: कैसे ऑल इंडिया टॉपर बनी शक्ति दुबे? जानिए UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को उन्होंने क्या टिप्स दिए हैं?
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2025, 1:21 PM IST
success story how did shakti dubey become an all india topper 5 tips for students preparing for upsc exam
कैसे ऑल इंडिया टॉपर बनी शक्ति दुबे? UPSC की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को दिए ये टिप्स। फोटो सोर्स-X (@viral_news_1)

Success Story IAS Shakti Dubey: प्रयागराज शिक्षा और प्रतिभा की भूमि माना जाता है। इसी शहर ने देश को कई विद्वान और अधिकारी दिए हैं। इसी सूची में शक्ति दुबे का भी नाम है। ये सफलता की कहानी संगम नगरी की बेटी शक्ति दुबे की है, जिन्हें प्रयागराज के सकारात्मक माहौल और मजबूत शैक्षिक आधार ने आगे बढ़ने की दिशा दी। यहीं से उनकी पढ़ाई की शुरुआत हुई, जिसका लाभ उन्हें UPSC परीक्षा में मिला।

शक्ति दुबे की UPSC CSE 2024 में टॉप करने की यात्रा प्रेरणादायी है। उन्होंने लगातार मेहनत, सूझबूझ भरी प्लानिंग और देश सेवा के लक्ष्य के साथ तैयारी की। विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से पढ़ाई करने के साथ-साथ उन्होंने छात्रों को पढ़ाया भी।

कैसे ऑल इंडिया टॉपर बनी शक्ति दुबे

IAS शक्ति दुबे बताती हैं, '' काफी सालों की मेहनत है।'' उनसे जब रैंक 1 को लेकर पूछा गया कि आपने कभी फर्स्ट आने का सोचा था तो उन्होंने कहा, '' मैंने तो नहीं पर मेरे भाई ने हमेशा से सोचा था।''

UPSC स्टूडेंट्स को दिए टिप्स

IAS शक्ति दुबे का कहना है कि हर बच्चा अपनी तरफ से मेहनत करता है। थोड़ी सी कमियां हैं जिनको दूर कर लेना चाहिए। क्या गलितयां हुई उस पर काम करना चाहिए। ये हमेशा दिमाग में रखना है कि UPSC सिर्फ एक एग्जाम है। यह जीवन से बढ़कर नहीं है।

UPSC ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे के बारे में

बता दें कि UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल 2025 को जारी किया था। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSC CSE 2024 के टॉप 5 में 3 महिलाएं शामिल थीं। रैंक 1 प्रयागराज की शक्ति दुबे को मिली थी। उन्हें कुल 1043 अंक प्राप्त हुए, जो कि 51.5% के बराबर है। लिखित परीक्षा में उन्हें 843 अंक, जबकि इंटरव्यू में 200 अंक मिले। शक्ति दुबे प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता देवेंद्र दुबे यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। शक्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा SMC घूरपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से B.Sc में टॉप किया और फिर BHU से M.Sc की, जहां वह दोबारा टॉपर रहीं।

Updated on:
10 Dec 2025, 1:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा