प्रयागराज

दो दिनों में चार हत्याओं से दहल उठी संगमनगरी, रंग लगाने को लेकर हुआ हुआ विवाद, गोलीबारी में भाजपा नेता समेत दो की मौत

खुल्दाबाद स्थित लकड़ मंडी इलाके में शनिवार अपराहन दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों देखा तो तीन युवक तड़प रहे थे तभी लोगों नर शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया है।
2 min read
दो दिनों में चार हत्याओं से दहल उठी संगमनगरी, रंग लगाने को लेकर हुआ हुआ विवाद, गोलीबारी में भाजपा नेता समेत दो की मौत
दो दिनों में चार हत्याओं से दहल उठी संगमनगरी, रंग लगाने को लेकर हुआ हुआ विवाद, गोलीबारी में भाजपा नेता समेत दो की मौत

प्रयागराज: होली रंग में जहां एक तरफ पूरा शहर रंगा रहा तो वहीं दो दिनों लगातार दो हत्याओं से संगमनगरी दहल उठी है। दूसरी होली के दिन दो युवकों को गोली मारकर मौत घाट उतार दिया। खुल्दाबाद स्थित लकड़ मंडी इलाके में शनिवार अपराहन दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर फायरिंग शुरू हो गई। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो दिन में चार हत्या

गोली की आवाज सुनकर लोगों देखा तो तीन युवक तड़प रहे थे तभी लोगों नर शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को होली के मुख्‍य पर्व पर भी शहर के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्‍लापुर में दो युवकों की हत्‍या कर दी गई थी। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल के साथ ही एसआरएन अस्पताल पहुंची। घटना जांच के लिए पुलिस जुटी है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच की जा रही है। फौरी तौर पर इस वारदात के पीछे रंग लगाने का विवाद सामने आ रहा है। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के रहने वाले दुर्गेश 28 और विनोद 32 शनिवार को होली के दिन कई साथियों के साथ बैठकर मोहल्ले में ही शराब पी रहे थे। अचानक दुर्गेश और विनोद के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों मारपीट करने लगे। इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई और गोली दुर्गेश, विनोद और उनके एक साथी को लग गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश और विनोद को मृत घोषित कर दिया गया।

Published on:
19 Mar 2022 05:56 pm
Also Read
View All