प्रयागराज

मंत्रियों की फ्लीट गुजरते ही पद्मावत फिल्म के विरोध में सिनेमाघर, बसों में तोड़फोड़ और आगजनी

पथराव होते ही रोने लगे बच्चे और महिलाएं, 47 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
2 min read
protest of film Padmavat
पद्मावत फिल्म का विरोध

इलाहाबाद. संजय लीली भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत के विरोध में इलाहाबाद में मंगलवार को दिनभर जगह-जगह तोड़फोड़ और बवाल हुआ। यह तोड़फोड़ और बवाल इलाहाबाद में दो मंत्रियों की फ्लीट के गुजरने के कुछ मिनट बाद ही शुरू हुआ। पद्मावत फिल्म के विरोध में एक सिनेमाघर और तीन बसों में तोड़फोड़ हुई। एक बस में तो उपद्रवियों ने पेट्रोल डाल आग लगा दी। संबंधित मामले में 47 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता मंगलवार को नगर निगम की कार्यकारिणी मंे शामिल होने हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन उतरे। यहां से उनका फ्लीट नगर निगम कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए गया। फ्लीट के गुजने के कुछ मिनट बाद ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फिल्म पद्मावत के विरोध में दोपहर करीब एक बजे म्योहाॅल चैराहे पर एक रोड़वेज बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

संबंधित मामले में पुलिस ने 35 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। जिसमें से सात को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पद्मावत के विरोध की यह आग पूरे शहर में फैल गई। यहां पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर भी नहीं कर पायी थी कि शहर में अन्य जगहों पर बवाल शुरू हो गया। कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित पायल सिनेमा हाॅल में उपद्रवियों ने दोपहर करीब तीन बजे तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

सिनेमाघर के टिकट काउंटर का शीशी तोड़ दिया। जाते जाते उपद्रवियों ने कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर सिनेमाहाॅल में फिल्म पद्मावत रिलीज हुई तो उसका अंजाम भुगतने को तैयार रहना। उपद्रवियों के डर से सिनेमाघर संचालक की ओर से अब तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। इसी प्रकार मजार तिराहे पर भी सिटी बस में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया गया।

हालंाकि यहां उपद्रवी बस में आग लगाने में असफल रहे। इसी क्रम में सीएमपी डिग्री काॅलेज के पास सिटी बस पर पथराव किया गया। इससे बस में बैठे यात्री डर के मारे चिल्लाने लगे। बच्चे और महिलाएं तेज तेज रोने, चिल्लाने लगी। बस चालक ने किसी तरह बस का भगा कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। संबंधित मामले में बस चालक की तहरीर पर 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Published on:
24 Jan 2018 09:34 am
Also Read
View All
‘रातों-रात पुलिस ने उठाया, फटे सिर के साथ 12 घंटे थाने में रहे छात्र’; राहुल गांधी के सामने छलका PUSU उपाध्यक्ष का दर्द

प्रयागराज में राहुल गांधी बोले- अमेरिका-चीन सब पीछे, 40 करोड़ युवा हैं देश की असली ताकत, लेकिन बंद हैं रोजगार के दरवाजे

पिता अतीक के बगल में दफनाया गया अबान, छोटे भाई के जनाजे में फूट-फूटकर रोए उमर और अली

UP Politics: 2027 से पहले सपा का पोस्टर वार, ‘गायब है’ के जरिए BJP सरकार पर हमला; लिखा- गाड़ी नहीं, अब सरकार पलटने का समय

Parveen Qureshi: कौन हैं परवीन कुरैशी? अतीक के बेटे अबान का शव इस महिला के घर रखा गया, आखिरी यात्रा से पहले फिर चर्चा में आया नाम