प्रयागराज

डिप्टी सीएम के जिले में बदमाशों ने टोलकर्मी को दिनदहाड़े मारी गोली, सफेद बोलेरो से की ताबड़तोड़ फायरिंग

डिप्टी सीएम के जिले इलाहाबाद में बदमाशों ने टोलकर्मी को दिनदहाड़े मारी गोली, सफेद बोलेरो से की ताबड़तोड़ फायरिंग
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 3:08 PM IST
Toll worker shot in deputy cm keshav prasad district
डिप्टी सीएम के जिले में बदमाशों ने टोलकर्मी को दिनदहाड़े मारी गोली, सफेद बोलेरो से की ताबड़तोड़ फायरिंग

इलाहाबाद. जिले में अपराधी बेलाम हो चुके हैं। लगातार अपराधिक ग्राफ में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बदमाशों में खाकी का खौप नहीं रह गया है। नबाबगंज में ही 25 जून को दिन दहाड़े हुई अधिवक्ता की हत्या में पुलिस अभी एक कदम आगे नहीं बढ़ा सकी थी कि, नवाबगंज थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित टोल बूथ पर बोलेरो सवार बदमाशों ने टोल कर्मी को सरेआम गोली मार दी। उसे दो गोली मारने के बाद वहां से भाग निकले।

अपराधियों की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद टोल कर्मियों में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक़ गोली बालू माफियाओं ने मारी है। लेकिन इस मामले में देर रात तक पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गोली लगने के बाद से कर्मी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर पाकर बदहवास हालत में परिजन अस्पताल पहुंचे। टोल प्लाजा में कैमरे के कैद वारदात में देखा जा रहा है कु, हमलावर सफेद बोलेरो से आए थे।

पुलिस के मुताबिक़ नवाबगंज थाना क्षेत्र के धरणीधर का पुरवा के रहने वाले धीरज तिवारी नवाबगंज स्थिति टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। बताया जा रहा है कि, फुल बॉडी बालू लदी ट्रक गलत साईड से टोल बूथ से चालक उतरना चाहता था। सुपरवाइजर धीरज ने चालक से कहा कि, इधर गाडियां चढ़ती है।

बूथ नंम्बर दो की तरफ ट्रक को उतारो, जिस पर ड्राइवर ने फोन करके बोलेरो सवार बालू माफियाओं को बुला लिया। बोलेरो सवार दो युवक आये सुपरवाइजर से भिड़ गये और जब तक सुपरवाईजर धीरज कुछ समझ पाता उसके शरीर में बदमाशों ने गोलियां उतार दी। गोली लगने के बाद काफी देर तक एक सहयोगी से साथ कैमरे में देखा जा रहा है।

गोली की आवाज सुनकर टोल पर मौजूद लोग जब तक आते बोलेरो सवार भाग चुके थे। दूसरी ओर पुलिस ने गोली मारने वाले युवक की पहचान और बोलेरो नंम्बर क्लियर करने के लिए टोलबूथ पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। इस मामले में देर रात तक कोई मामला रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया था।

input प्रसून पांडेय

Updated on:
29 Jun 2018, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर