प्रयागराज

यूपी में मौसम विभाग का नया अलर्ट, 1 अप्रैल को बारिश, तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)
बारिश का अलर्ट (Photo: IANS/File)

देश में बेमौसम बारिश का दौर अब भी जारी है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल 2026 के लिए देश के 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात होने की संभावना है, साथ ही तेज हवा 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

यूपी में होगी ताबड़तोड़ बारिश

किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले में न निकलें, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे अधिक असर पूर्वी भारत में देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ज्योतिबफुले नगर, बदायूं, बिजनौर, संभल, अलीगढ़, एटा, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, दिल्ली में 1 अप्रैल को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें तेज हवा 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।


Updated on:
31 Mar 2026 08:53 pm
Published on:
31 Mar 2026 08:52 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस