प्रयागराज

आज रात दिखेगा साल का सबसे बड़ा और चमकदार चंद्रमा, 30% ज्यादा होगी चमक

इस महीने कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 5 नवंबर को पूर्णिमा का चंद्रमा दिखाई देगा, जिसे खगोलविद सुपर बीवर मून कहते हैं। यह इस साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकदार चंद्रमा होगा।

less than 1 minute read
Saturn's moon (Photo - NASA)

इस महीने कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही हैं। प्रयागराज में 5 नवंबर को पूर्णिमा का चंद्रमा दिखाई देगा, जिसे खगोलविद सुपर बीवर मून कहते हैं। यह इस साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकदार चंद्रमा होगा। आम चंद्रमा की तुलना में यह लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

चमक और आकार दोनों ज्यादा नजर आएगा चंद्रमा

जवाहर तारामंडल की खगोल विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस महीने टारिड उल्का पिंड भी देखा जा सकता है। पूर्णिमा का चंद्रमा प्लीएडीज तारा समूह के पास से गुजरेगा और 16 नवंबर की सुबह यह सीधे प्लीएडीज के सामने दिखाई देगा।बुधवार को चंद्रमा पृथ्वी के करीब होगा, इसलिए इसकी चमक और आकार दोनों ज्यादा नजर आएंगे। अन्य दिनों की तुलना में यह चंद्रमा बड़ा और रोशन दिखाई देगा।

शनि से लगभग 20 डिग्री ऊपर और दाईं ओर देखा जा सकेगा

नवंबर की पूर्णिमा को बीवर मून या फ्रॉस्टी मून भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर में उत्तरी अमेरिका के बीवर ठंड के मौसम के लिए अपनी मांद तैयार करते हैं और भोजन जमा करते हैं। इसी महीने के पूर्णिमा को डिंगग मून भी कहते हैं, क्योंकि जंगली जानवर इस समय अपने लिए आखिरी बार मौसमी भोजन ढूंढते हैं। नवंबर के अंत में यह पृथ्वी के करीब से गुजरेगा और टेलिस्कोप की मदद से इसे अच्छी तरह देखा जा सकता है।

दक्षिण भारत के राज्यों में इसे दक्षिण-पश्चिमी आकाश में शनि से लगभग 20 डिग्री ऊपर और दाईं ओर देखा जा सकता है। इसकी चमक बहुत अधिक आज बहुत होगी।



Published on:
05 Nov 2025 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर