प्रयागराज

8 मार्च को दिल्ली जाना होगा मुश्किल, टिकट काउंटर हुआ बंद, जानें क्या है वजह

होली के बाद ट्रेनों की तरह अब विमानों में भी सीटों की कमी हो गई है। ज्यादातर फ्लाइट्स में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं, जिसके बाद एयरलाइन कंपनी ने टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इंडिगो की वेबसाइट पर […]

2 min read
मध्य पूर्व संकट के कारण उड़ानें रद्द हुईं। (फोटो: ANI)

होली के बाद ट्रेनों की तरह अब विमानों में भी सीटों की कमी हो गई है। ज्यादातर फ्लाइट्स में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं, जिसके बाद एयरलाइन कंपनी ने टिकटों की बिक्री बंद कर दी है। इंडिगो की वेबसाइट पर भी इस फ्लाइट के लिए सोल्ड आउट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

टिकट का किराया लगभग 8,500 रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मार्च यानी कि रविवार को प्रयागराज से दोपहर 3:10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एकमात्र फ्लाइट की सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह विमान करीब 1 घंटा 25 मिनट की उड़ान के बाद शाम 4:35 बजे दिल्ली पहुंचेगा। शुक्रवार से ही इस फ्लाइट के टिकट मिलना बंद हो गए हैं। हालांकि सोमवार से कुछ सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन किराया काफी बढ़ गया है। दिल्ली के लिए टिकट का किराया लगभग 8,500 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह करीब 4,000 रुपये रहता है।

मुंबई के लिए टिकट का किराया 11,500 रुपये से ज्यादा

प्रयागराज से दूसरे शहरों के लिए उड़ानों के किराये में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई के लिए टिकट का किराया 11,500 रुपये से ज्यादा हो गया है। वहीं बेंगलुरु के लिए 9 मार्च को एक सीट का किराया करीब 17,000 रुपये तक पहुंच गया है और रविवार तक इसके 20,000 रुपये से ऊपर जाने की संभावना है। हालांकि मंगलवार को इसका किराया घटकर करीब 7,000 रुपये हो जाता है, लेकिन बाद के दिनों में फिर बढ़ने लगता है।

बेंगलुरु के लिए विमान दोपहर 12:55 बजे प्रयागराज से उड़ान भरता है और करीब पौने तीन घंटे बाद शाम 3:40 बजे वहां पहुंचता है। भुवनेश्वर के लिए एक टिकट की कीमत लगभग 9,500 रुपये बताई जा रही है।

8 मार्च को कोई सीधी उड़ान नहीं

हैदराबाद के लिए 8 मार्च को कोई सीधी उड़ान नहीं है। कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करने पर करीब 22,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि 9 मार्च के बाद कई शहरों के किराये में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली के लिए किराया करीब 6,000 रुपये, भुवनेश्वर के लिए लगभग 7,500 रुपये और मुंबई के लिए करीब 7,000 रुपये तक आ गया है। वहीं एलायंस एयर की फ्लाइट रविवार और सोमवार को उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को इस फ्लाइट का किराया करीब 3,000 रुपये बताया जा रहा है।

Updated on:
06 Mar 2026 10:00 pm
Published on:
06 Mar 2026 09:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर