प्रयागराज

लोकसभा उपचुनाव का मतदान ख़त्म होते ही दो गुटों में ताबडतोड़ फायरिंग, दो घायल

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के भाई व पूर्व मेयर की कोठी के सामने हुई वारदात
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2018, 11:40 AM IST
firing in two groups
दो गुटों में फायरिंग

इलाहाबाद. फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के मद्दनजर इलाहाबाद क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी, सहित विभिन्न थानों की फोर्स मौजूद रही। रविवार दिनभर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न के कुछ घंटे बाद ही देर रात दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस लड़ाई में दो लोगघायल हो गए।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के भाई व पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह की कोठी के सामने हुई वारदात की खबर मिलते ही एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तीचौरा निवासी विमल पंडा और मालवीय नगर निवासी लल्लन तिवारी के भतीजे आशीष तिवारी के बीच पिछले काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।

पिछले दिनों होली के दिन भी दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई थी। होली के बाद से ही दोनों एक दूसरे की तलाश कर रहे थे। रविवार रात खुशहाल पर्वत स्थित पूर्व मेयर चै0 जितेंद्र नाथ सिंह की कोठी के सामने दोनो पक्ष का आमना सामाना हो गया। एक दूसरे को देखते ही ये लोग गोलियां बरसाने लगे। दोनों ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। लगातार फायरिंग की आवाज सून पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

लगातार गोलीबारी के बीच आशीष के करीबी लड़ाई में शामिल सुनील विश्वकर्मा उर्फ बच्चा के पेट में गोली लग गई। बावजूद इसके दोनों पक्षों की फायरिंग बंद नहीं हुआ। कुछ देर बाद ही पूर्व मेयर के कोठी के सामने सरकारी ट्यबवेल के आॅपरेटर उमा यादव के हाथ में छर्रे जा धंसे। जिस समय आॅपरेटर को गोली लगी। उस समय वह पूर्व मेयर के नौकर से गेट पर बातचीत कर रहा था।

संबंधित मामले की जानकारी होते ही मौके पर एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को एसआरएन में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दो गुटों की फायरिंग में सुनील नामक बदमाश घायल हुआ है। पंप आॅपरेटर की ओर से दोनों गुटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संबंधित मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
UP Youth Congress: दिल्ली की रैली में गैरहाजिरी का हिसाब! यूपी युवा कांग्रेस में बड़ा एक्शन,पांच नेता भी नपे

‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा