प्रयागराज

मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए भारी फोर्स तैनात
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 10:40 AM IST
crime case
मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

इलाहाबाद: जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरांवा के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। दो पक्षो के बीच हुए इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इधर हत्या की सूचना पर कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। मृतक रफीन बेरांवा स्थित केसरवानी इण्टर कालेज का प्रबन्धक बताया जा रहा है।


स्थानीय लोगों की मानें तो रफीक से मिलने उसका भतीजा अपने दोस्त के साथ आया हुआ था। रफीक के बगल राजेन्द्र पटेल की दुकान है। भतीजने ने राजेन्द्र की दुकान के पास ही बाइक खड़ी कर चाचा से मिलने जाने लगा। राजेन्द्र ने कहा यहां मेरी दुकान है तुम यहां से बाइक हटाकर तब जाओ। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।


देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी.डण्डा लेकर भिड़ गये। इधर जब चाचा ऱफीक को लगा कि उसके भतीजे पर लोगों ने लाठियां तान ली हैं तो वो भतीजे को बचाने के लिए खुद आगे आ गया। रफीक को तेज लाठी लग जाने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल भागे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान जिसानए समीम और फहीम सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। रफीक के परिजनों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गंगा पार सुनील कुमार सिंह ए क्षेत्राधिकारी सोरांव जितेन्द्र गिरी कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजेन्द्र पटेल सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दिया है।


वहीं पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक वृद्ध की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है जल्द ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट