प्रयागराज

उमेशपाल की पत्नी जयापाल को मेयर का चुनाव लड़ाएगी भाजपा, आखिर क्या है इसका सच?

UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में मेयर पद पर भाजपा ने उमेश पाल की पत्नी जयापाल को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर दी है। सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
UP Nikay Chunav 2023

प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेशपाल हत्याकांड में एक ओर जहां अतीक गैंग पर कार्रवाई हो रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा उमेशपाल की पत्नी जयापाल को निकाय चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर इसके पोस्टर वायरल हो रहे हैं। इसमें जयापाल को मेयर पद का प्रत्याशी बताया गया है। आखिर इसका सच क्या है? आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चुनावी पोस्टर
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी पत्नी जया पाल के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर संशय बरकरार है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल के पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें जया पाल को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पोस्टर पर एक नारा भी लिखा हुआ है कि पति के सम्मान में, जया पाल मैदान में।

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की फोटो भी पोस्टर में लगी
नारे के साथ उमेश पाल की पत्नी जया पाल के चित्र वाला पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भी हैं। उमेश पाल की पत्नी जया पाल क्या अब नगर प्रमुख का चुनाव लड़ना चाहती है, यह संशय बरकरार है। जब इस संबंध में जया पाल से जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया, हालांकि उन्होंने न सहमति भरी और न विरोध किया। राजनीति में इस तरह की चुप्पी को सहमति माना जाता है।

प्रयागराज में उठ रही थीं जयापाल को चुनाव लड़ाने की आवाजें
उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पत्नी जया पाल को महापौर का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए आवाजें उठने लगी थी। प्रयागराज में इसकी चर्चाओं का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी को लेकर अब जया पाल का चुनावी पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर में एक तरफ तो उमेश पाल की पत्नी जया पाल हैं तो वहीं पोस्टर के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगा है। साथ ही पोस्टर पर बीजेपी की चुनावी चिन्ह कमल भी बना हुआ है। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि जया पाल महापौर पद प्रत्याशी हैं।

Updated on:
02 Apr 2023 10:14 pm
Published on:
02 Apr 2023 10:13 pm
Also Read
View All
कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद राम वनगमन पथ में आई दरार, प्रयागराज में सड़क धसी, क्या कहते हैं उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेरोजगार, 2047 तक कोई उम्मीद नहीं, राम वन गमन पथ पर भी बोले

इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा रुख, आदेशों की अवहेलना पर जौनपुर SSP और ADG वाराणसी जोन तलब

Kaushambi Blast News: यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

‘छोटे-छोटे भाई और मम्मी-पापा थे’ धमाके के बाद अपनों को तलाशता रहा मासूम, प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में 3 की मौत