उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ खत्म ही हुआ था कि सोमवार को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो गया जिसके कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई जैसे पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी जिलों में […]
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ खत्म ही हुआ था कि सोमवार को एक नया विक्षोभ सक्रिय हो गया जिसके कारण कई जिलों में बारिश हो रही है। मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली और हरदोई जैसे पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन ज्यादातर जगह मौसम साफ और सूखा रहेगा। हालांकि 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे पश्चिमी जिलों में फिर से हल्की बारिश हो सकती है।
इसके बाद 28 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले दो दिनों में धूप निकलने से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज का सामना करना पड़ेगा।