प्रयागराज

अविवाहित अध्यापिकाओं के ट्रांसफर नीति का मामला हाईकोर्ट में

अविवाहित अध्यापिकाओं की तबादला नीति का लाभ देने की मांग में याचिका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 12:20 AM IST
Teacher
शिक्षिका

इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने शादीशुदा महिला अध्यापिकाओं को सास-ससुर या पति की तैनाती निवास के जिले में तबादले की नीति को अविवाहित अध्यापिकाओं पर लागू करने की मांग में दाखिल याचिका सुनवाई हेतु स्वीकार कर ली है। एक अन्य मामले में कोर्ट राज्य सरकार को पहले ही इस संबंध में नियम संशोधन पर विचार करने का निर्देश दे चुकी है। इस पर कोर्ट ने सीधे हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया है।

यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डी.बी.भोसले तथा न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खण्डपीठ ने नूतन अवस्थी की याचिका पर दिया है। याचिका में कुंवारी अध्यापिका को माता-पिता के निवास के जिले में तबादले की मांग की गयी है। कोर्ट ने कहा कि उसे नियम बदलने का आदेश देने का अधिकार नहीं है और न ही वह नियम बना सकती है। सरकार नेे जो नियम बनाये हैं उसे चुनौती नहीं दी गयी है। ऐसे में याची की मांग स्वीकार करने का कोई आधार नहीं दिखायी देता।

By Court Correspondence

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर