प्रयागराज

UP Board 12th Result: प्रयागराज की महक जायसवाल बनी 12th यूपी बोर्ड की टॉपर, अमरोहा की साक्षी दूसरे स्थान पर 

UP Board Result: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने इस बार बाजी मारी है और उन्होंने स्टेट टॉप किया है तो वही अमरोहा की साक्षी दूसरे स्थान पर रही हैं। 

less than 1 minute read

UP Board 12th Result 2024-25 Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने 97.20% अंक के साथ स्टेट टॉप किया है। अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह 96.80% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

परीक्षा परिणाम में रहा लड़कियों का दबदबा 

इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10% ज्यादा पास हुई हैं।  इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की। 

ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र  upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसपर क्लिक करें उसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें। सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जायेगा यहां से आप अपना मार्कशीट भी डाउनलोड करे सकते हैं। 

Also Read
View All

अगली खबर