प्रयागराज

UP board class 10th result 2018 इंतजार खत्म, बस कुछ देर में रिजल्ट, यहां क्लिक कर जानें परिणाम

UP board class 10th result 2018 देखने के लिए यहां क्लिक करें class 10th result 2018

2 min read
Up board 10th Results

इलाहाबाद. यूपी बोर्ड के 10वीं के परीक्षा का परिणाम कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर 12 बजे रिजल्ट घोषित कर दिये जायेंगे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की साइट के साथ ही पत्रिका की साइट http://results.patrika.com/up-board-result.html पर भी जारी होगा। छात्र यहां रोलनंबर डालकर अपनी अंतालिका देख सकेंगे। इस बार 10 लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है, इस कारण रिजल्ट का प्रतिशत काफी कम रहने की आशंका है।

UP board class 10th result 2018 देखने के लिए यहां क्लिक करें class 10th result 2018

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को सम्पन्न हुई थी। बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं करायी गईं। परीक्षा में सख्ती के चलते कई छात्र और छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी।

UP board class 10th result 2018 देखने के लिए यहां क्लिक करें class 10th result 2018

यह भी पढ़ें:

बता दें कि पहले यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तारीख 15 अप्रैल 2018 घोषित की गई थी। बाद में मूल्यांकन में देरी के कारण यह तारीख आगे बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दी गई थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि बोर्ड के परिणाम अप्रैल में घोषित किये जा रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 22 फरवरी 2018 के बीच संपन्न कराई गई थी। परीक्षा में इस बार कुल 37,12,508 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें:

टॉप- 10 छात्रों की ऑन्सर सीट बेबसाइट पर होगी अपलोड

इस बार परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर स्टूडेंट्स की आन्सर शीट भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी जिससे परीक्षार्थी उन छात्रों का आन्सर देखकर जान सकेंगे कि उन्होंने सवाल का जवाब कैसे दिया है।

परीक्षा छोड़ने का टूटा रिकॉर्ड

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के तीसरे दिन तक ही 6 लाख 33 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। कुल 10 लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा छोड़ने की मुख्य वजह पहली बार यूपी बोर्ड परीक्षा की सीसीटीवी की निगरानी में लेना था। साल 2017 में कुल 5 लाख 35 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी।

Published on:
29 Apr 2018 08:55 am
Also Read
View All