प्रयागराज

UP Board का नया कदम, अब ना फटेगी और ना भीगेगी मार्कशीट, फर्जी बनाना नहीं होगा आसान

यूपी बोर्ड इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को नई और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स वाली मार्कशीट देने जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि यह मार्कशीट बहुत मजबूत होगी। यह न पानी से खराब होगी, न आसानी से फटेगी और न ही जल्दी नष्ट की जा सकेगी। नकली बनाना होगा नामुमकिन बोर्ड के […]

less than 1 minute read

यूपी बोर्ड इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को नई और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स वाली मार्कशीट देने जा रहा है। बोर्ड का कहना है कि यह मार्कशीट बहुत मजबूत होगी। यह न पानी से खराब होगी, न आसानी से फटेगी और न ही जल्दी नष्ट की जा सकेगी।

नकली बनाना होगा नामुमकिन

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि नई मार्कशीट पर एक खास मोनोग्राम होगा, जो धूप में चमकेगा। इस वजह से इसे नकली बनाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। साथ ही, इस मार्कशीट को लेमिनेशन कराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

खास कागज से तैयार होगी मार्कशीट

यह मार्कशीट विशेष तरह के कागज से बनाई जा रही है, जो पानी और नमी से सुरक्षित रहेगा। यह इतनी मजबूत होगी कि इसे फाड़ना भी आसान नहीं होगा। बोर्ड ने इसकी गुणवत्ता की जांच भी कर ली है।

पहले भी दी गई थी सुरक्षित मार्कशीट

पिछले साल करीब 58 लाख छात्रों को इसी तरह की सुरक्षित मार्कशीट दी गई थी, लेकिन उसमें जो छोटी-मोटी कमियां थीं, उन्हें इस बार ठीक कर दिया गया है।

छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा

नई मार्कशीट मिलने के बाद छात्रों को इसे सुरक्षित रखने के लिए अलग से लेमिनेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे उनकी मार्कशीट लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी। बोर्ड का कहना है कि इस नई व्यवस्था से मार्कशीट ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनेगी।

Published on:
19 Feb 2026 08:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर