
वाराणसी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा । इसको लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह है । परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थी पहले से ही साइबर कैफे में अपने नाम लिखवा लिए हैं ताकि उन्हें पहले परिणाम की जानकारी हो जाए। बोर्ड में इस बार सख्ती की वजह से अधिकांश परीक्षार्थियों नेबीच में परीक्षा छोड़ दी । लोगो में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस बार कितने फिसदी हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा फल आएगा । बतादें कि 12.30 बजे यूपी बोर्ड परिणाम घोषित करने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नकलविहीन परीक्षा कराने व नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए खासा इंतजाम किया था । इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे लगवाए गए थे ।सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर उड़न दस्ते की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी । परीक्षा केंद्रों पर नकल के लिए परिंदा भी पर ना मार सके इसकी भी व्यवस्था की गई थी। परीक्षा में नकल के दौरान पकड़े जाने पर कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई थी।
सख्ती के चलते परीक्षा के दौरान हर पेपर में परीक्षार्थियों के परीक्षा छोड़ने की होड़ लगी थी। इंटर और हाईस्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा छोड़े थे सख्ती का आलम यह था कि पढ़ने वाले छात्र ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए पहुँचते थे। परीक्षा समाप्ति के बाद मूल्यांकन का कार्य भी तेजी से किया गया ।शिक्षा विभाग ने परीक्षा फल घोषित करने के लिए तैयारी कर ली थी। 29 अप्रैल को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा। परीक्षा फल जानने के लिए छात्र छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है।
लोगों में चर्चा है कि कल्याण सिंह सरकार में 1992 में काफ़ी कम रिजल्ट आया था। उस समय की यादें ताजा हो गई है । उस दौरान दसवी और बारहवीं की परीक्षाफल कम आय था।हाई स्कूल में 14 फीसदी वह इंटर में 30 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे । छात्रों को उम्मीद है कि इस बार परिणाम अच्छा आएगा। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई किए हैं तो पास अवश्य होंगे 1992 के बाद से परीक्षा प्रणाली वह पढ़ाई में भी काफी बदलाव आए हैं। छात्र कोचिंग संस्थानों में भी काफी मेहनत किया है।
कितने परीक्षार्थियों किस्मत का फैसला आज
बतादें की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। इन परीक्षाओं में 66,37,018 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 29,81,327 थी। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 36,55,691 और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 29,81,327 थी। हालांकि परीक्षा केस दौरान 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया था।