UP by election result: विधानसभा उपचुनाव में प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल लगभग 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए। इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मंत्र काम नहीं कर पाया।
UP by election result: प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी को पराजित कर दिया और लगभग 12 हजार मतों से दीपक पटेल विजयी हुए। वहीं सपा की हार से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके पूरे खेमे में मायूसी छाई हुई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
काम नहीं आया अखिलेश यादव का मंत्र
UP by election: उपचुनाव के पहले फूलपुर में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के लिए अखिलेश यादव ने जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने सिपाहियों को जीत का मंत्र दिया था। कई नए नारे भी दिए गए थे, लेकिन परिणाम आने के बाद पता चल रहा है कि उनका मंत्र काम नहीं आया।