प्रयागराज

इलाहाबाद जोंन में 20 नए पुलिस थाने होंगे स्थापित

निर्देश डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 9:23 AM IST
human angel
up police

इलाहाबाद सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के जोन में अपरधियो के बुरी खबर तो आम लोगो के लिये यह किसी खुशखबरी से कम नही है।की इलाहाबाद जोंन में 20 नए पुलिस थाने स्थापित किए जाने की संस्तुति हो गई है। इसकी जानकारी सूचना के अधिकार आरटीआइ के तहत डॉ नूतन ठाकुर को मिली है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि तत्कालीन एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसादए आइजी रुल्स एवं मैन्युअल अमिताभ ठाकुर आइजी एटीएस असीम अरूम और आइजी पीएचक्यू पीके मिश्र की समिति ने यह संस्तुति की है। आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित निर्देश डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेज दिया है। बता दें की वर्तमान समय में जोन में कुल 147 पुलिस थाने हैं। जो जिले के गंगापार यमुनापार सहित शहरी क्षेत्र में है।

मिली जानकारी के आनुसार इलाहाबाद में राजरूपपुर फाफामऊ सिरसा रोड व लालगोपालगंज कौशांबी में कड़ाधाम व भरवारी चित्रकूट भरतकूप व सरधुया बांदा में सिविल लाइंस और करतल फतेहपुर में राधानगर अमौली व देवरीबुजुर्ग प्रतापगढ़ में दिलीपपुर लीलापुर और देल्हुपुर महोबा में कोतवाली देहात व बेलाताल और हमीरपुर में कुनेहटा का नाम नए थाना बनाने में शामिल है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकार की ओर से तय मानक के अनुसार आवश्यक पुलिस थानों में मात्र 50 प्रतिशत थाने ही उपलब्ध हैं। पूरे राज्य में 2891 थानों की जगह 1463 थाने हैं और 1428 थानों की कमी है। इस समिति द्वारा यह कमी प्रत्येक वर्ष 150 नए पुलिस थाने खोलते हुए 10 वषरें में भरे जाने की संस्तुति की गई है।

इलाहाबाद जोंन के अंतर्गत इलाहाबाद के साथ प्रतापगढ़ फतेहपुर कौशाम्बी से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा चित्रकूट बाँदा महोबा तक इलाहाबाद जों आता है। जिन नामो की सूची नूतन ठाकुर ने साझा करते हुए यह दावा किया उसके अनुसार अब अपराधियों के लिये पुरे जोन में खतरे की घंटी है। फाफामऊ पुलिस चौकी से उसका थाना 30 किलोमीटर की दुरी पर है इस तरह से थाने और चौकी की दूरियाँ कम होगी सर्किल छोटी होगी तो कम दबाव में पुलिस के अधिकारी काम कर सकेंगे। पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही इस संस्तुति पर निर्देश मिलते ही अमल किया जायेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘मम्मी, पापा घर कब आएंगे?’: महीनों से पाकिस्तान में फंसे नाविक के मासूम बच्चे की यह पुकार झकझोर देगी दिल

राष्ट्रीय एकता दिवस: प्रयागराज में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन में बवाल, कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट के लिए मची छीना-झपटी

प्रयागराज: नीले ड्रम में 5 करोड़ कैश के बाद अब घर में मिले 4 बंद बक्से, रडार से हो रही जमीन की तलाशी; जानिए पूरा मामला

शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर