प्रयागराज

विवेक तिवारी हत्याकांडः पुलिस कर्मियों ने बदली रणनीति, अब यहां होगी बड़ी बैठक, शामिल होंगे 1000 से अधिक पुलिसकर्मी

6 अंक्टूबर को इलाहाबाद में एक बड़ी मीटिंग बुलाई है।

less than 1 minute read
Up Police meeting

वाराणसी. विवेक हत्याकांड में आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी के समर्थन में उतरे पुलिसकर्मियों ने विरोध के सुर तेज कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद ने प्रशांत को निर्दोष बताते हुए शुक्रवार को काला दिवस मनाने को इलाहाबाद में बैठक करने की घोषणा की है। लेकिन यह बैठक अब इलाहाबाद में आज यानि शुक्रवार को न होकर शनिवार 6 अक्टूबर को होगी। पुलिस के लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया है कि बड़े अधिकारी दबाव में आकर दोनों सिपाहियों पर मनमाना कार्रवाई कर रहे हैं। विरोध इस कदर बढ़ गया है कि आगामी 6 अंक्टूबर को इलाहाबाद में एक बड़ी मीटिंग बुलाई है।


बता दें कि यूपी राज्य पुलिस कर्मचारी परिषद के अराजपत्रित संगठन की तरफ से पुलिस के जवानों को उनके वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजा जा रहा है। जिसमें विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों पर कार्रवाई को एकतरफा बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में पुलिस के जवानों का साथ देने की अपील की गई है। साथ ही पुलिस के सिपाहियों पर कार्रवाई की निंदा की गई है। इन सिपाहियों के समर्थन में एक अन्य संगठन पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन यूपी ने भी अब 6 अक्टूबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। चर्चा इस बात की है कि इस बैठक में पुलिस की बड़ी रूपरेखा तय होगी।


ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि पुलिस ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कार्रवाई के बाद से ही पुलिस के समर्थन में ही मुहिम छिड़ी हुई है। प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी की अपील पर केस लड़ने के लिए उसके अकाउंट में लाखों रुपए ट्रान्सफर भी हो चुके हैं। 1 अक्टूबर तक राखी के अकाउंट में 5.28 लाख रुपए जमा हो चुके थे।

Published on:
05 Oct 2018 01:36 pm
Also Read
View All