प्रयागराज

हिंसा करने वालों तक पहुंचेगा बाबा का बुलडोजर, कानपुर के बाद प्रयागराज पहुंचा, सीएम का फरमान

CM Yogi on UP Violence: सीएम योगी ने एडीजी कानून व्यवस्था को सख्त निर्देश दे दिए हैं। कानपुर की तरह इनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी।

2 min read
06c7401d-3628-41b6-b007-d4dc5c935cc1.jpg

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुई। हालांकि प्रदेशभर में अलर्ट पुलिस टीम ने मामले को तुरंत काबू में कर लिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव और एडीजी कानून व्यवस्था को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर तीन बजे 230 आरोपित गिरफ्तार किए गए। प्रयागराज हिंसा को भड़काने वाले मास्टरमाइंड जावेद अहमद को भी पुलिस ने धर दबोचा।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ़्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा अब पूरे प्रदेश में शांति है। पुलिस कड़ी सुरक्षा में लगी है। साथ ही पुलिस प्रशासन ड्रोन के द्वारा भी संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। सहारनपुर में 48, हाथरस में 50, अंबेडकरनगर में 28 ,प्रयागराज में 68 ,मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक हुई है। जानकारी के अनुसार हिंसा फैलाने वालों पर एनएसए लगेगा। कानपुर की तरह इनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी।

प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

प्रयागराज में जुमा की नमाज के बाद भड़के उपद्रव का जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से भी कनेक्शन सामने आ गया है। देश भर में जेएनयू से ही सीएए तथा एनआरसी का विरोध प्रारंभ हुआ था। प्रयागराज में शुक्रवार को हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद अहमद उर्फ पंप से पूछताछ चल रही है। जावेद अहमद की बेटी जेएनयू में पढ़ रही बेटी की भी इस मामले में संलिप्तता की आशंका है। पुलिस सारा से भी पूछताछ करेगी।

Updated on:
11 Jun 2022 03:04 pm
Published on:
11 Jun 2022 03:02 pm
Also Read
View All
क्या था अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष महाराज का विवाद, अब वीडियो जारी कर आशुतोष महाराज ने खुद ही दी सफाई

इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश- पीड़ित को ₹25000 का मुआवजा दे UP सरकार, किसान को लूंगी में घसीटकर थाने ले गई थी पुलिस

UP News: खाली सिलेंडर काटकर बना दिया चूल्हा; अखिलेश ने कसा तंज, कहा- आपदा में आविष्कार, सुर्खियों में छाया मामला

प्रयागराज में चाचा ने 14 साल की भतीजी से किया दुराचार; चाची, नाना और दादी की मिलीभगत से किया आग के हवाले

वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी