प्रयागराज

मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल? इस दिन से बढ़ेगा सर्दी का सितम

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है और तापमान भी गिर गया है। दशहरा के दिन कई जिलों में तेज बारिश हुई थी। पुरवाई हवा के चलने से सुबह की ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

less than 1 minute read

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड का असर दिखने लगा है और तापमान भी गिर गया है। दशहरा के दिन कई जिलों में तेज बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक ज्यादातर जिलों में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पुरवाई हवा के चलने से सुबह की ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

सुबह और शाम के समय अब गुलाबी ठंड का अनुभव

उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय अब गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था, जिससे रातें दिन के मुकाबले ज्यादा ठंडी होने लगी थीं। हालांकि, मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं का असर थोड़ा कम हुआ, जिससे कुछ जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

अगले कुछ दिनों तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार, 15 अक्टूबर से लेकर अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 16 से 20 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।


Published on:
15 Oct 2025 10:51 am
Also Read
View All
योगी के गढ़ से निकाली अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि गौ रक्षा यात्रा, पूछा- जिनको वोट दिया वो गाय की रक्षा कर रहें?

High Court News: नक्शा पास कराने के लिए PDA को नहीं देना होगा बेटरमेंट चार्ज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाई रोक

आज की चेतावनी: पूर्वी यूपी के 10 जिलों के लिए रेड, पश्चिमी पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उनका ट्विटर हैंडल ब्लॉक, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी दिया बयान

‘आज के जमाने में असलहा लेकर चलता कौन है?’, हाईकोर्ट के शस्त्र लाइसेंस का ब्योरा मांगने वाले सवाल पर क्या बोले बृजभूषण सिंह?