UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा। की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड(UP Board Result) के 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार अब समाप्त हो गया है।यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रिजल्ट कल जारी करने की जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23-04-2026 को सायं 04:00 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते वर्ष 25 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जबकि इस बार रिजल्ट उससे दो दिन पहले यानी 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुताबिक वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें हाईस्कूल परीक्षा के लिए 27 लाख 50 हजार 945 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24 लाख 79 हजार 352 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।
2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हुईं और 12 मार्च 2026 तक चलीं। परीक्षा दो पालियों में कराई गई, ताकि सभी विषयों की परीक्षाएं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
इस बार परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित भी रहे। कुल 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें हाईस्कूल के 1.61 लाख परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अब लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।