
waterlogging in Prayagraj: प्रयागराज में जलभराव के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह जल भराव की स्थिति है सड़के नदिया बन गई है। थाने में भी जलभराव है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए एनडीआरएफ और पुलिस को लगाया गया है। इधर गंगा और यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नैनी और छतनाग प्रभावित क्षेत्रों में है। फाफामऊ में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव ने प्रयागराज के जलमग्न होने पर 'एक्स' पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि स्मार्ट सिटी प्रयागराज का सबसे संभ्रांत इलाका जॉर्ज टाउन कहा जाता है और यहां का थाना ही जलमग्न है। उन्होंने भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण स्थिति बिगड़ रही है। पिछले दिनों से हो रही बारिश से करेली मोहल्ले में पानी भर गया है। मोटरसाइकिलें, कार सब पानी में डूब गई है। जॉर्ज टाउन थाने के अंदर तक पानी पहुंच गया है। कई स्थानों पर लोग छत पर रहने को मजबूर है। इधर गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। फाफामऊ में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन का बाढ़ नियंत्रण कक्ष यमुना, गंगा के बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रख रहा है।
प्रयागराज के जल भराव स्थिति पर अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर लिखा कि इतिहास में बताया जाता था कि नदियों के किनारे शहर सभ्यताएं विकसित हुई हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के भाजपा राज में यह तस्वीर किसी भी शहर की हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्य नगरी प्रयागराज जहां भ्रष्टाचार के कारण जल निकासी की व्यवस्था इतनी बदनाम हो गई है कि आए दिन सड़क नदी बन जाती हैं।
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि यह नगर बदइंतजामी का मॉडल बन गया है।
जॉर्ज टाउन का थाना जलमग्न हैं। जनता पूछ रही है कि यह इलाका भाजपा के उत्तरी क्षेत्र के विधायक के हिस्से में आता है या फिर शहर के दक्षिणी क्षेत्र के विधानसभा में चला गया है। सभी जगह यही हालत है। इसलिए यह कंफ्यूजन है। अंत में लिखा है कि भाजपा के राज्य में प्रयागराज के विकास पर एक लाख करोड़ रुपए का गोरखधंधा हुआ है।