प्रयागराज

मौसम 2026 हुआ सक्रिय: आज प्रयागराज में होगी मूसलाधार बारिश, बादल गरजने-आंधी चलने का पूर्वानुमान

Effect of monsoon in Prayagraj: प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। प्रयागराज में आज मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
2 min read
प्रयागराज में आज बारिश, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Monsoon 2026 Active: मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आज प्रयागराज में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। अगले 24 घंटे में मौसम खराब रहने की संभावना है। दिन में बारिश के बाद निकलने वाली धूप लोगों को परेशानी करेगी। बारिश के बाद नमी के कारण उमस रहेगी। प्रयागराज में इस हफ्ते बारिशों का दौर रहेगा। जब रोजाना बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रयागराज मंडल के जिले प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर में भी बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। उन्होंने किसानों को खास कर अलर्ट किया है कि बारिश के दौरान खेतों में काम ना करें।

कैसा रहेगा प्रयागराज में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 100% बारिश होने का प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बादल गरजने की भी संभावना है। आंधी भी चल सकती है। रात को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 62 प्रतिशत बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह खुले में, बिजली के खंभे, पेड़ के पास और कमजोर निर्माण कार्य के नीचे न रुके। आकाशीय बिजली गिरने के दौरान खतरा हो सकता है। ‌

3 जुलाई को भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 3 जुलाई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिससे लोगों को परेशानी होगी। बारिश के बाद निकलने वाली तेज धूप का व्यापक असर दिखाई पड़ेगा। उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा 8 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 जुलाई का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। रविवार 5 जुलाई का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सोमवार 6 जुलाई का तापमान 28 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 71 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार 7 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 62 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बुधवार 8 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Updated on:
02 Jul 2026 08:07 am
Published on:
02 Jul 2026 08:07 am
Also Read
View All