weather update: यूपी में मौसम से जुड़ी बुरी खबर है। प्रदेश के लोगों को भारी बारिश के लिए अभी पांच दिन तक रुकना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की ताजा अपडेट जारी किया है।
Weather update for UP: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपना रास्ता भटक गया है। मॉनसून की प्रदेश में इंट्री लेने के दौरान अच्छी बरसात शुरू हुई, लेकिन इस समय बारिश साथ नहीं दे रही है। वहीं मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ घूम गया है। जिसके कारण उत्तरी हिस्से में बरसात कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने कहा है कि इस स्थिति में हल्की बारिश होती रहेगी।
यूपी में भारी वर्षा को लेकर मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन का कहना है कि मॉानूसून की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी हुई है। 20 जुलाई से फिर से इसकी सक्रियता बढ़ेगी और भारी दायरे में भयानक बारिश भी शुरू होगी। एचआर रंजन के अनुसार 20 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रदेश में भयंकर बारिश की संभावना है।
पिछड़ रही खेती, किसानों का हो रहा नुकसान (Weather update)
किसानों की उम्मीदों पर मॉनसून खरा नहीं उतर रहा है। जिसके कारण अब प्रमुख धान की फसल में देरी हो रही है। किसानों को उम्मीद थी कि मॉनसून आने के बाद स्थित होगा और लगातार तेजा बारिश चलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मॉनसून की स्थिति बदलने से बारिश टल गई है। हालाकि मौसम वैज्ञानिकों ने 20 जुलाई के बाद भयंकर वर्षा का अलर्ट किया है।