प्रयागराज

प्रदेश में एक्टिव होने वाले हैं दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बदलते मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। पूरे हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 3 और 7 अप्रैल को सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग ने बताया है कि […]

less than 1 minute read

उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत बदलते मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। पूरे हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

3 और 7 अप्रैल को सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया है कि 3 और 7 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बेमौसम बारिश हो सकती है। खासकर पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश

पिछले दिनों यानी 31 मार्च और 1 अप्रैल को भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। मैनपुरी में 20 मिमी और लखनऊ में 15.1 मिमी बारिश हुई। एटा, हाथरस और चित्रकूट में भी 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, जबकि फर्रुखाबाद में ओले गिरने की खबर मिली।

वहीं तापमान की बात करें तो बांदा सबसे गर्म रहा, जहां 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा आजमगढ़ में 38.4 डिग्री और अयोध्या में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Published on:
01 Apr 2026 08:04 pm
Also Read
View All
प्रयागराज में भारी बवाल: भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार के खिलाफ हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़क पर हैं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आशुतोष ब्रह्मचारी की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: शादी के वादे पर बने सहमति वाले संबंध अपराध नहीं

गाजीपुर एसपी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अब्बास अंसारी, दायर की अवमानना याचिका, जानें क्या है मामला

क्या आपको भी बिजली काटने की दी जा रही धमकी! ऐसा नहीं कर सकता विभाग, जानें इलाहबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी