प्रयागराज

26 से 30 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, गरजेंगे बादल, पड़ेंगे ओले… पूरे इलाके में बिगड़ेगा मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कभी धूप तो कभी बादल नजर आएंगे, लेकिन महीने के आखिर तक फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 30 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ […]

less than 1 minute read
UP Weather Alert | Image Source : Pinterest

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कभी धूप तो कभी बादल नजर आएंगे, लेकिन महीने के आखिर तक फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 से 30 मार्च के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे पूरे इलाके में मौसम बिगड़ सकता है।

कुछ जगहों पर होगी ओलावृष्टि

इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पिछले दिनों हल्की बारिश के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब फिर से गिरावट शुरू होने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड भी महसूस होगी।

26 मार्च को छाए रहेंगे बादल

अगर दिनवार बात करें तो 26 मार्च को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 27 मार्च को मौसम और सक्रिय होगा, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 28 मार्च को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। वहीं 29 और 30 मार्च को मौसम का असर सबसे ज्यादा रहेगा, इन दिनों तेज बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। 31 मार्च तक मौसम इसी तरह अस्थिर बना रहेगा। मौसम में यह बदलाव उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय सिस्टम और बर्फबारी के कारण हो रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं इसका असर बढ़ा रही हैं।

ओलावृष्टि से हो रहा फसलों को नुकसान

वहीं, पहले ही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान झेल चुके किसानों के लिए राहत की बात यह है कि सरकार ने कहा है कि कटाई के 14 दिनों के भीतर नुकसान होने पर किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम कर सकते हैं। प्रशासन जल्द ही नुकसान का सर्वे भी करेगा।

Updated on:
25 Mar 2026 10:35 pm
Published on:
25 Mar 2026 10:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर