प्रयागराज

सरकार और संगठन में क्या चल रहा है? प्रयागराज में इस सवाल पर केशव मौर्य ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अभी हाल ही में ट्वीट कर ये लिखा था, कि सरकार से बड़ा होता है संगठन। इस बयान पर जब मीडिया कर्मियों ने सवाल किया तो केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्कुराते दे दिया ये जवाब...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2024, 4:00 PM IST
keshav prasad maurya latest news

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार को प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मौजूदा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर पहुंचे। अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री नंदी के बेटे की शादी हुई है। मंत्री नंदी के बेटे और बहू को बधाई दी। इसी शादी के अवसर में आज प्रयागराज में एक रिसेप्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।

इस रिसेप्शन कार्यक्रम के मौके पर आज प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल होने प्रयागराज पहुंचे।

सीएम योगी तकरीबन 2:00 बजे के आसपास प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे हैं। प्रयागराज के सर्किट हाउस में सीएम से जन प्रतिधिनियों ने मुलाकात की। मुलाकत करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर आगामी वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायज़ा लिया। केशव प्रसाद मौर्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वह कौशांबी के लिए निकल गए हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि उनको बैठक में बुलाया गया था या नहीं।

कुंभ मेले की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि समेत प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सूचना, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीएम आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।

केशव मौर्य ने दिया ये जवाब

प्रयागराज में मीडिया कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पूछा कि सरकार और संगठन में क्या चल रहा है? कुछ अफवाहें आ रही हैं इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्कुराते हुए कहा कुछ नहीं, कोई अफवाह नही हैं.. धन्यवाद।

Updated on:
20 Jul 2024, 4:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट