प्रयागराज

कौन हैं अनन्या त्रिवेदी जिन्होंने पहले प्रयास में हासिल किया दूसरा स्थान, बताया सफलता का मंत्र

UP PCS Final Result 2024 topper

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। कुल 932 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पहले प्रयास में ही मिली सफलता

अनन्या त्रिवेदी ने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। यह उनका पहला मेंस और पहला इंटरव्यू था, फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

मां को दिया सफलता का श्रेय

अनन्या की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को दिया है। उनका कहना है कि उनकी मां ने हर समय उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल क्लास परिवारों में माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों और जरूरतों के लिए बहुत त्याग करते हैं। इसके अलावा उनके मामा ने भी पढ़ाई में काफी मदद की।

सेल्फ स्टडी बनी सफलता की कुंजी

अनन्या के अनुसार, उनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण सेल्फ स्टडी रही। उन्होंने कोचिंग पर ज्यादा निर्भर होने के बजाय खुद से पढ़ाई पर ध्यान दिया। उनका मानना है कि सही रणनीति और नियमित अभ्यास से कोई भी सफलता पा सकता है।

PYQs और रिवीजन पर फोकस

तैयारी के दौरान अनन्या ने पिछले सालों के प्रश्न पत्र (PYQs) हल करने और नियमित रिवीजन पर खास ध्यान दिया। उनके अनुसार, यही परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे अहम मंत्र है। अनन्या ने बताया कि सामान्य दिनों में वह करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन परीक्षा नजदीक आने पर यह समय बढ़ाकर 8 घंटे तक कर देती थीं। आगे की योजना के बारे में अनन्या ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य UPSC सिविल सेवा परीक्षा है। वह इसी दिशा में आगे बढ़कर देश सेवा करना चाहती हैं।

Updated on:
30 Mar 2026 01:04 pm
Published on:
30 Mar 2026 01:04 pm
Also Read
View All
प्रयागराज लेटे हनुमान मंदिर कॉरिडोर: कमिश्नर के निरीक्षण में मिली खामियां, ठेकेदार को फटकार, भुगतान को लेकर दिया निर्देश

प्रयागराज में थमी गंगा, सुस्त पड़ी यमुना, पानी घटने की रफ्तार धीमी होने से फिर बढ़ी चिंता

Prayagraj School Case: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, 17 वर्षीय डांस टीचर हिरासत में, CCTV से जांच तेज

अब हिजाब पहनकर स्कूल नहीं जा पाएंगी मुस्लिम छात्राएं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- इस्लामी धर्म का हिस्सा नहीं

प्रयागराज कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: वीडीओ निलंबित, एडीओ, सीवीओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र, सीडीओ को कारण बताओ नोटिस