शक्ति ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपना सपना पूरा किया, बल्कि उत्तर प्रदेश और प्रयागराज का नाम भी रोशन किया है। शक्ति अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को देती हैं, जिन्होंने उनके साथ हर कदम पर समर्थन किया।
UPSC Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। शक्ति ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपना सपना पूरा किया, बल्कि उत्तर प्रदेश और प्रयागराज का नाम भी रोशन किया है। शक्ति अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को देती हैं, जिन्होंने उनके साथ हर कदम पर समर्थन किया। सात साल की कड़ी मेहनत के बाद, उनका सपना आखिरकार साकार हो गया, और इस सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
शक्ति दुबे का एकेडमिक बैकग्राउंड साइंस का रहा है। उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की और फिर 2016 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद, 2018 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू की। एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई इलाहाबाद के सेंट मैरी कॉन्वेंट घूरपुर से हुई थी।
शक्ति दुबे बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीएससी करते हुए उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। इसके बाद, उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमएससी बायोकेमिस्ट्री में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। यूपीएससी 2023 में उनका सिर्फ 2 अंक से चयन नहीं हो पाया था। हालांकि, वे थोड़ी निराश हुईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से मेहनत की। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने सफलता हासिल की।