प्रयागराज

प्रयागराज में महिला के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

यूपी के प्रयागराज में दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजवाया।

less than 1 minute read

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर का मामला अभी ठीक से शांत नहीं हुआ था की यूपी से एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यूपी के प्रयागराज के सरायममरेज इलाके में दरिंदों ने  महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में छोड़कर भाग निकले।

महिला के साथ हैवानियत

महिला अपने गांव सरायममरेज में रह रही थी। उसकी शादी उतरांव में हुई थी। महिला ने बताया कि उसके जेठ और अन्य दो लोगों ने उसके साथ ऐसा किया है। ये घटना रात के करीब एक बजे की है। लोगों ने सुबह जब महिला को इस हालत में देखा तो सबसे पहले इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में महिला को पास के अस्पताल में ले गए।  वहां से रेफर किए जाने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले आया गया जहां से मेडिकल के लिए उसे डफरिन अस्पताल में भेजा गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आरोपों के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सराय ममरेज योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि महिला के सिर में भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

Published on:
19 Aug 2024 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर