प्रयागराज

विश्व के पहले सेरेब्रल पाल्सी विलेज का प्रयागराज में शिलान्यास, होगी यह सुविधा

जिले के सोरांव तहसील में बन रहा पहला विलेज ,2005 से संस्था कर रही है काम
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2019, 6:09 PM IST
prayagraj
allahabad

प्रयागराज |सेरेब्रल पॉलिसी की बीमारी से प्रभावित बच्चों के इलाज और पुर्नवास के लिए प्रयागराज में बनने जा रहे विश्व के पहले सेरेब्रल पॉलिसी विलेज का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। सी पी विलेज का शिलान्यास हवन पूजन और सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ किया गया। सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित के बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था त्रिशला फाउण्डेशन की ओर से पहले चरण में प्रयागराज के सोरांव तहसील के सराय बहार गांव में 1350 वर्ग मीटर में 78 परिवारों के ठहरने और पुर्नवास के लिए त्रिशला सी पी होम बनकर तैयार होगा।

यह भी पढ़ें

सी पी विलेज तीन चरणों में बनकर तैयार होगा और इसमें पांच सौ परिवारों के एक साथ रहने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही विलेज में ही सेरेब्रल पॉलिसी के प्रभावित बच्चों के लिए स्कूलए खेलने के लिए मैदान और प्रशिक्षण केन्द्र भी बनेगा। त्रिशला फाइण्डेशन के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जैन के मुताबिक वर्ष 2005 से उनकी संस्था सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित बच्चों के लिए काम कर रही है और अब तक 20 हजार से ज्यादा बच्चों का इलाज कर चुकी है। इसके साथ ही सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित छह हजार बच्चों का पुर्नवास भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें

त्रिशला फाउण्डेशन में अफ्रीकी देशों के साथ ही घाना, नाइजीरिया,मुजाम्बी, केन्या, यूएसए, नेपाल और बंग्लादेश के साथ ही देश के सभी राज्यों के बच्चे इलाज के लिए यहां आते हैं। त्रिशला फाइण्डेशन के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जैन के मुताबिक पूरे विश्व में 15 मिलियन बच्चे जहां सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित हैं। वहीं अकेले भारत वर्ष में चार मिलियन बच्चे सेरेब्रल पॉलिसी की बीमारी से ग्रसित हैं। जिनके इलाज के लिए प्रयागराज में विश्व का पहला सेरेब्रल पॉलिसी विलेज बनने जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि 2025 तक पूरा सीपी विलेज बनकर तैयार हो जायेगा और यहां पर सेरेब्रल पॉलिसी से प्रभावित बच्चों के इलाज और पुर्नवास की पूरी सुविधा एक ही कैम्पस के अंदर मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
शिक्षा निदेशालय में घुसे TGT-PGT अभ्यर्थी: प्रयागराज में 4 लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, जमकर हंगामा

स्वराज भवन पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना, बोलीं- हर कांग्रेसी के लिए मंदिर के समान है यह स्थान; सामाजिक न्याय पर भी दिया जोर

‘2027 के चुनाव में सपा हो जाएगी चारों खाने चित्त’, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी

माफिया अतीक के गढ़ कसारी-मसारी का बदला नाम: सीएम योगी ने किया ‘श्रीकृष्ण पुरी’ करने का ऐलान

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित, 32,679 पदों पर अभ्यर्थियों की सूची जारी, uppbpb.gov.in पर देखें रिजल्ट