प्रयागराज

महाकुंभ 2025 की तैयारियों की सीएम योगी ने दी जानकारी 

Mahakumbh 2025 के तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने जानकारी दी है। कुंभ क्षेत्र के विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 13 अखाड़ों, आचार्यबाड़ा और तीर्थपुरोहितों के साथ हमारी बैठक संपन्न होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महाकुंभ के लिए कार्य किस रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

less than 1 minute read
Mahakumbh 2025
CM Yogi briefing about Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा की प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 13 अखाड़ों, आचार्यबाड़ा और तीर्थपुरोहितों के साथ हमारी बैठक संपन्न होने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महाकुंभ के लिए कार्य किस रूप में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बारे में हमने विस्तृत समीक्षा की है। महाकुंभ 2025 की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।

Mahakumbh 2025 की शुभा पर आकर्षित हुई दुनिया

2019 में प्रयागराज की शुभा पर पूरी दुनिया आकर्षित हुई थी। लगभग 24 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया था। महाकुंभ की तैयारी में कोई बाधा नहीं है। यहां पर हम सब सुविधाएं देने जा रहे हैं। प्रयागराज 2019 के कुंभ ने एक मानक स्थापित किया था।

आयोजन में सबका योगदान 

उससे भी बढ़िया स्तर पर एक भव्य और दिव्य कुंभ को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ के रूप हमें स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। 2019 में कुंभ की सफलता में आपकी बड़ी भूमिका थी। इस बार फिर से अपनी सकारात्मक भूमिका के साथ प्रयागराज को और इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में आप सबका सकारात्मक योगदान रहेगा।

Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी