प्रयागराज

बकरी चराने गई 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव में मां के साथ बकरी चराने गई 4 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 7:59 PM IST
Feature image

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव में मां के साथ बकरी चराने गई 4 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत नाजुक है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बकरियां चराने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म

गुरुवार को महिला अपनी बेटी को साथ लेकर बकरियां चराने गई थी। उसी समय गांव का एक युवक वहां पहुंचा और महिला से बातचीत करने लगा। उसने बच्ची को गोद में लेकर दुलारना शुरू किया। इस बीच बकरियां दूर चली गईं, जिन्हें हांकने के लिए महिला वहां से थोड़ी देर के लिए चली गई।

जब वह लौटी तो बच्ची और युवक दोनों गायब थे। महिला ने इधर-उधर खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। कुछ देर बाद पास के खेत से रोने की आवाज आई। महिला वहां पहुंची तो देखा कि युवक बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देखते ही आरोपी धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला।

पुलिस में शिकायत

बच्ची की हालत काफी गंभीर है। पीड़िता की मां उसे लेकर सीधे घूरपुर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिली है और जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है।

Updated on:
4 Sep 2025, 7:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All