पुणे

Amravati Blackmail Case: ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज

Amravati Blackmail Case: अमरावती में आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी 'लड़कियां पटाने' की शर्त ने दर्जनों लड़कियों का जीवन बर्बाद कर दिया। आपसी झगड़े के बाद वीडियो वायरल होने से हुआ खुलासा।

2 min read
Apr 16, 2026
आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज

Maharashtra Crime News:महाराष्ट्र के अमरावती में चल रहे हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और शोषण कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, पुलिसिया जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड की जड़ दो मुख्य आरोपियों, आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी एक 'शर्त' थी। दोनों के बीच इस बात की होड़ लगी थी कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सकता है। आरोप है कि इसी शर्त के चक्कर में कई लड़कियों का जीवन खराब हो गया।

शुरुआत में यह महज लड़कियों को फंसाने की एक घिनौनी होड़ थी, लेकिन जल्द ही यह संगठित अपराध में बदल गया। आरोपियों ने लड़कियों के साथ बिताए निजी पलों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आयान अहमद के पास से 18 वीडियो और 39 अश्लील तस्वीरें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार या पैसों के लिए मजबूर करने में किया जाता था।

ये भी पढ़ें

‘अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो’: नासिक TCS कर्मचारी का बड़ा दावा- विरोध करने पर जबरन पढ़वाया जाता था कलमा

पैसों के विवाद ने फोड़ा 'पाप का घड़ा'

जानकारी के अनुसार, यह कांड शायद कभी सामने नहीं आता, अगर आयान और उजर के बीच पैसों और लड़कियों को लेकर अनबन न हुई होती। दोनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद, उजर खान ने गुस्से में आकर कुछ वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिससे इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

राजनीतिक कनेक्शन और रसूख

मुख्य आरोपी आयान अहमद अचलपुर कॉलेज का छात्र है और पूर्व में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी (AIMIM) से जुड़ा रहा था, जहाँ वह सोशल मीडिया का काम संभालता था। स्थानीय पार्षद मुजीब राशिद ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर उन्होंने आयान को चेतावनी भी दी थी, जिस पर उसने माफी मांगकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी।

जांच के घेरे में 'सट्टा' और 'फंडिंग'

पुलिस ने अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान की है, जो अलग-अलग शहरों से यहाँ पढ़ाई करने आई थीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक कॉलेज छात्र होने के बावजूद आयान के पास ऐशो-आराम के लिए पैसे कहाँ से आ रहे थे। कुछ स्थानीय सूत्रों ने उसके 'सट्टेबाजी' में शामिल होने का भी अंदेशा जताया है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले में 'लव जिहाद' के दावों को खारिज करते हुए इसे एक गंभीर आपराधिक और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट बताया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Published on:
16 Apr 2026 03:53 pm
Also Read
View All