पुणे

प्रेम जाल में फंसाता फिर बनाता अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेलने का आरोप, AIMIM से भी लिंक का दावा

Amravati Sex Scandal: आरोपी के पास से पुलिस को 350 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आरोप है कि वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। फिलहाल पुलिस इन वीडियो के आधार पर आगे की तफ्तीश में जुटी है।
2 min read
Apr 15, 2026
maharashtra amravati sex scandal mohammad ayaz arrested 180 minors targeted
लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था तनवीर

Amravati Sex Scandal:महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने परतवाड़ा निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को गिरफ्तार किया है, जिस पर लगभग 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो बनाने का संगीन आरोप है। आरोपी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर मुंबई और पुणे ले जाता था, जहां उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। पुलिस ने उसके पास से करीब 350 वीडियो बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वह लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेलने के लिए करता था। आरोपी लड़कियों को फंसाने के लिए व्हाट्सऐप और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेता था। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश है।

यह मामला तब उजागर हुआ जब भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने अमरावती (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को एक ज्ञापन सौंपा। बोंडे ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

AIMIM से जुड़े होने का दावा

आरोपी मोहम्मद अयाज के एआईएमआईएम (AIMIM) से जुड़े होने के दावे भी किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ पुराने वीडियो और तस्वीरों में वह पार्टी के अमरावती अध्यक्ष हाजी इरफान खान से पत्र प्राप्त करते और रैलियों में 'रील्स' बनाते हुए दिख रहा है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं।

मुस्लिम समुदाय ने भी कड़ी सजा की मांग कि

हैरानी की बात यह है कि इस अपराध के खिलाफ केवल राजनीतिक दल के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंचे। समुदाय के सदस्यों ने साफ किया कि ऐसे अपराधी की वजह से पूरे समुदाय की छवि खराब हो रही है, इसलिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस अब यह जांच कर रही है

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो को किसी आपराधिक सिंडिकेट के साथ साझा किया गया था। साइबर सेल उन वीडियो को ट्रैक कर रही है जो ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

Updated on:
15 Apr 2026 04:24 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:11 pm