19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह महीने पहले बिल को लेकर हुआ विवाद, बेइज्जती का बदला लेने की ठानी; हरीश गंगावणे हत्याकांड की वजह आई सामने

Shirur murder case: पुणे के शिरूर में हरीश गंगावणे की गोली मारकर हत्या के मामले में छह महीने पुराने बार के बिल विवाद और कथित रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Sep 19, 2026

Harish Gangawane murder

हरीश गंगावणे हत्याकांड की वजह आई सामने, फोटो सोर्स- एक्स ( ( @Prashant_P95 )

Harish Gangawane murder: महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर शहर में 33 साल के युवक हरीश गंगावणे की गोली मारकर हत्या के मामले में कथित तौर पर पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, करीब छह महीने पहले एक बार में शराब के बिल को लेकर हरीश और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद आरोपियों के मन में हरीश के प्रति नाराजगी थी।

बार में बिल को लेकर हुआ था विवाद

हरीश गंगावणे शिरूर में बीयर बार चलाता था। करीब छह महीने पहले रोहित सोनावणे और अनिकेत गव्हाणे उसके बार में पहुंचे थे। वहां शराब के बिल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हरीश ने रोहित और अनिकेत के साथ मारपीट की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना के बाद दोनों आरोपी हरीश से रंजिश रखने लगे थे।

गणेशोत्सव के दौरान फिर आमना-सामना

महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात लाटेआली स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक के पास गणेशोत्सव मंडल के करीब हरीश और आरोपी फिर आमने-सामने आ गए। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। उस समय इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। इसके बाद हरीश ने रोहित सोनावणे के मामा से भी उसके व्यवहार को लेकर शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद विवाद और बढ़ने की आशंका थी।

सुबह रास्ते में घेरकर किया हमला

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हरीश अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुलिस के अनुसार, रोहित सोनावणे, अनिकेत गव्हाणे और आदित्य पवार ने कथित तौर पर देसी कट्टे से हरीश पर गोली चलाई। गोली लगने से हरीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर शिरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। हरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने रोहित सोनावणे, अनिकेत गव्हाणे और आदित्य पवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जांच में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान की मदद ली जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और हालिया विवाद की कड़ियों की भी जांच कर रही है।