18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे के शिरूर में सुबह-सुबह स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ हमला

Pune Shirur firing: महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण इलाके के शिरूर में शुक्रवार सुबह युवक हरि गंगावणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाटेअली इलाके में हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Sep 18, 2026

Pune Shirur firing

पुणे के शिरूर में युवक की गोली मारकर हत्या, फोटो सोर्स- एक्स ( @Prashant_P95 )

Shirur murder case:महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण इलाके के शिरूर कस्बे में शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। अंबेडकर नगर के पास लाटेअली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को बेहद करीब से गोली मार दी। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह के समय हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बेखौफ और फिल्मी अंदाज में इस घटना को अंजाम देने की पूरी वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सुबह करीब 6:30 बजे चलीं गोलियां

बता दें कि मृतक स्कूटी चालक की पहचान हरि गंगावणे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे लाटेअली इलाके में अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। बाहर गली में आते ही उन्होंने हरि गंगावणे को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर हैरान रह गए। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही शिरूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी रविंद्र भोसले और पुलिस निरीक्षक विनोद पाटिल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मौके से मिले खाली कारतूस

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, गिरोह से जुड़ा मामला या जमीन और पैसों से संबंधित विवाद तो नहीं था। फिलहाल आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग