पुणे

रेप का चढ़ा नशा: बच्ची से दुष्कर्म के मामले में काटी 10 साल की जेल, बाहर निकला तो एक और मासूम को बनाया शिकार

Pune Crime News: पुणे के बारामती में ममता और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना। दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा काटकर बाहर आए 52 वर्षीय शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार। पुलिस ने आरोपी को भागने से पहले एसटी स्टैंड से गिरफ्तार किया।

2 min read
Apr 08, 2026
फोटो पत्रिका

Pune Rape News: महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है, जिसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि यह कोई इंसान नहीं बल्कि दरिंदा है। यहां एक 53 वर्षीय व्यक्ति पर दरिंदगी का जुनून इस कदर सवार था कि दुष्कर्म के मामले में 10 साल की जेल काटकर बाहर आने के बाद भी उसने एक और 10 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया।

आपको बता दें कि 10 साल पहले 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया था और इस मामले में वह 10 साल जेल में रहा। इसके बावजूद भी उसकी घिनौनी मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। सजा पूरी कर बाहर आते ही उसने बारामती शहर में एक और 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस सनसनीखेज मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने बारामती शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

‘यौन दुर्व्यवहार इतना घिनौना था’, कस्टडी में मौत के मामले में 7 पुलिसवालों पर हत्या का आरोप, बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

चॉकलेट का लालच देकर पड़ोसी ने की दरिंदगी

यह घिनौनी वारदात पुणे के बारामती शहर की है, जहां 52 वर्षीय आरोपी ने पड़ोसी होने के नाते जान-पहचान का फायदा उठाया। आरोपी ने मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से मार देगा। हालांकि, बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत बारामती शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

भागने की फिराक में था, लेकिन धरा गया

पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है। साल 2009 में भी उसने एक 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके लिए उसे 10 साल की सख्त सजा हुई थी। सजा काटने के बाद भी उसकी मानसिकता नहीं बदली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को ट्रैक किया। जब वह गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे एसटी स्टैंड (ST Stand) इलाके से घेराबंदी कर दबोच लिया।

Published on:
08 Apr 2026 12:21 pm
Also Read
View All