25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तेरी प्राइवेट फोटो वायरल कर दूंगा,’ 17 साल की लड़की नहीं झेल सकी मेंटली टॉर्चर, बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान

Sakshi Suicide Pune: पुणे के बाणेर में 17 वर्षीय साक्षी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर बिल्डिंग से कूदकर जान दी। आरोपी उसे प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Pooja Gite

Apr 06, 2026

10वीं में फेल होने का सदमा, 17 साल की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान, दो साल की नाकामी से टूटा हौसला(photo-patrika)

10वीं में फेल होने का सदमा, 17 साल की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान, दो साल की नाकामी से टूटा हौसला(photo-patrika)

Maharashtra Crime: पुणे में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। आरोपी युवक उसे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक युवक लड़की की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उस पर मानसिक दबाव बना रहा था। इस खौफनाक कदम के बाद मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहा है।

पूरा मामला क्या है

पीड़ित लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई है। जो पुणे के बाणेर की रहने वाली है। साक्षी की उम्र 17 साल है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गोरख गोरे नाम का लड़का उसे परेशान कर रहा था। जिसकी उम्र 21 साल है। आरोपी साक्षी को धमकी दे रहा था कि वो उसकी प्राइवेट फोटोज वायरल कर देगा। लगातार हो रही इस ब्लैकमेलिंग के चलते युवती काफी ज्यादा परेशान थी। जिसके बाद बदनामी के डर से साक्षी परेशावनी में रहने लगी। जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।

क्यों किया सुसाइड

आरोपी की धमकियों से साक्षी इतनी परेशान हो गई कि उसे कुछ भी समझ नहीं आया। इस बारे में उसने अपने परिवार को भी नहीं बताया और सीधे बाणेर इलाके की एक बिल्डिंग पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब पड़ोसियों ने शोर मचाया तो फिर परिवार को खबर हुई की उनकी बच्ची ने अपनी जान ले ली है

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में साक्षी के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर बाणेर पुलिस ने आरोपी गोरख गोरे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। साथ ही जांच के दौरान मोबाइल चैट्स, कॉल डिटेल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सके।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग