20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे के ‘बास्टियन एम्पायर’ पब में अश्लीलता का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा जनता का गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज

Pune Viral Video: पुणे के चर्चित पब Bastian Empire से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के बाद पब मैनेजमेंट, सार्वजनिक व्यवहार और पुणे की नाइटलाइफ को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Harshita Saini

May 20, 2026

Pune Viral Video

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bastian Empire Viral Video: पुणे में बढ़ती नाइटलाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर शहर के मशहूर पब बास्टियन एम्पायर (बॉलीवुड एक्ट्रेस का पब) का नाम सामने आ रहा है। वीडियो में कुछ युवा कपल कथित तौर पर बहुत करीब नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पब के अंदर का है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने पब मैनेजमेंट और वहां की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे प्राइवेसी से भी जोड़कर देखा। अब इस मामले के बाद पुणे में नाइटलाइफ और पब्स को लेकर नियम-कायदों पर फिर से बहस शुरू हो गई है।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्रतिक्रिया

यह कुछ सेकंड का वीडियो बताया जा रहा है, जिसे पब में मौजूद किसी दूसरे ग्राहक ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में कम रोशनी वाले हिस्से में बैठे दो कपल काफी करीब नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने पब्लिक जगह पर ऐसे व्यवहार को गलत बताया, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर वहां क्या हो रहा है, इस पर नजर क्यों नहीं रखी गई। फिलहाल इस पूरे मामले पर पब की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुणे की लाइफस्टाइल पर फिर छिड़ी बहस

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पुणे में नाइटलाइफ को लेकर पहले से ही सख्त नियम लागू हैं। प्रशासन देर रात तक चलने वाले पब्स और क्लब्स पर निगरानी बढ़ा चुका है। अब इस वायरल वीडियो के बाद शहर में एक बार फिर सार्वजनिक व्यवहार, प्राइवेसी और मनोरंजन स्थलों की जिम्मेदारी को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग कड़े नियमों की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि निजी आजादी और निगरानी के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

शिकायत हुई तो पुलिस कर सकती है जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक मामले में किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर शिकायत दर्ज होती है, तो पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर सकती है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि क्या सार्वजनिक जगह पर किसी तरह के कानून या शालीनता से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ है। साथ ही यह भी जांच हो सकती है कि पब ने सुरक्षा और संचालन से जुड़े सभी जरूरी नियमों का पालन किया था या नहीं। प्रशासन अब पब की सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग