
एंप्लोय के छुट्टी मांगने के अंदाज से बॉस भी हैरान (Photo-Instagram)
Netflix Style Leave Request: सोशल मीडिया पर एक महिला का छुट्टी मांगने का अनोखा तरीका खूब वायरल हो रहा है। आमतौर पर लोग छुट्टी लेने के लिए बॉस को ईमेल या मैसेज करते हैं, लेकिन इस महिला ने कुछ अलग ही कर दिया। टालिया नाम की महिला ने बाली घूमने जाने के लिए अपने बॉस से 10 दिन की छुट्टी मांगने हेतु Netflix स्टाइल का मजेदार ट्रेलर बना डाला। लोग उसकी क्रिएटिविटी और मजेदार अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत बिल्कुल किसी सस्पेंस से भरी डॉक्यूमेंट्री या नेटफ्लिक्स ट्रेलर की तरह होती है। इसमें एक इंटरव्यूअर टालिया से पूछता है कि वह पिछले कुछ दिनों से इतनी परेशान क्यों दिख रही है। इस पर टालिया घबराते हुए कहती है कि उसे अपने बॉस फ्रैंक और जैक से एक जरूरी सवाल पूछना है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, बैकग्राउंड में ड्रामेटिक म्यूजिक चलता रहता है और इंटरव्यूअर उससे लगातार सवाल करता है। टालिया बताती है कि वह सही समय का इंतजार कर रही थी और हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। लास्ट में वह अपनी असली बात बताती है कि उसे बाली घूमने जाने और मजे करने के लिए 10 दिन की छुट्टी चाहिए। इस वीडियो का अंत काफी मजेदार और सस्पेंस भरा होता है। अंत में स्क्रीन पर सवाल आता है -तो जवाब हां था या ना?
आपको बता दें कि इस वीडियो पर अब तक 80 लाख व्यूज आ चुके हैं।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कई यूजर्स को टालिया का छुट्टी मांगने का तरीका बहुत क्रिएटिव और फनी लगा। एक यूजर ने तो लिखा कि इतनी मेहनत से वीडियो बनाने के बाद तो उसे 10 की जगह 15 दिन की छुट्टी और साथ ही सैलरी में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने तो कहा कि उसे बाली ट्रिप के लिए बोनस भी मिलना चाहिए।
वीडियो में टालिया के दोनों बॉस की प्रतिक्रिया भी दिखाई गई है। ट्रेलर देखने के बाद वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अब समझ आया कि वह हाल के दिनों में परेशान क्यों थी। इसके बाद दोनों पूछते हैं कि क्या उन्हें भी जवाब किसी फिल्मी वीडियो के रूप में देना होगा। इस पर टालिया तुरंत कहती है कि जवाब डॉक्यूमेंट्री ट्रेलर स्टाइल में होना चाहिए। हालांकि वीडियो में छुट्टी की इजाजत मिली या नहीं, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
Updated on:
17 May 2026 09:16 am
Published on:
17 May 2026 09:16 am
