17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, 2 दिन में दूसरी बार झटका

Delhi CNG New Rate: दिल्ली में CNG फिर महंगी हो गई है। 1 रुपया प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 80.09 रुपये हो गई है। दो दिन में दूसरी बार बढ़े दामों से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi CNG Price Hike

दिल्ली में सीएनजी फिर हुई महंगी (Photo-AI)

Delhi CNG Price Hike: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये बढ़े थे और अब दो दिन बाद ही एक बार फिर दाम बढ़ने से दिल्ली वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार कीमत में 1 रुपया प्रति किलो का इजाफा किया गया है, जिसके बाद अब सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। बढ़ी हुई कीमतों का असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है।

शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल भी हुए थे महंगे

शुक्रवार को सीएनजी के साथ- साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बढ़ी थी। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस की पर्याप्त सप्लाई मौजूद है और लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल की कीमत 94.77 से बढ़ाकर 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़ाकर 90.67 रुपए प्रति लीटर की गई।

किस शहर में कितनी हुई CNG की नई कीमत

आपको बता दें कि दिल्ली समेत NCR के कई शहरों में सीएनजी की कीमतों में बदलाव आया है। यहां देखें पूरी लिस्ट-

क्र.सं.शहर का नाम (हिंदी)City Name (English)नई दर (₹/Kg)
1दिल्ली (NCT)NCT of Delhi₹80.09/-
2नोएडाNoida₹88.70/-
3गाजियाबादGhaziabad₹88.70/-
4मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar₹88.58/-
5मेरठMeerut₹88.58/-
6शामलीShamli₹88.58/-
7गुरुग्रामGurugram₹85.12/-
8रेवाड़ीRewari₹84.70/-
9करनालKarnal₹84.43/-
10कैथलKaithal₹85.43/-
11कानपुरKanpur₹91.42/-
12हमीरपुरHamirpur₹91.42/-
13फतेहपुरFatehpur₹91.42/-
14अजमेरAjmer₹89.44/-
15पालीPali₹89.44/-
16राजसमंदRajsamand₹89.44/-
17महोबाMahoba₹86.42/-
18बांदाBanda₹86.42/-
19चित्रकूटChitrakoot₹86.42/-
20हापुड़Hapur₹89.70/-
21गौतम बुद्ध नगरGautam Budh Nagar₹88.70/-
22ग्रेटर नोएडाGreater Noida₹88.70/-

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।