
X Shreenshot
Delhi Metro Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली के मेट्रो में आए दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। कभी रीलबाजों से यात्री परेशान रहते हैं तो कभी लड़ाई झगड़ो से। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जो बेहद शर्मनाक है। दरअसल, एक महिला बुजुर्ग पर आरोप लगा रही है कि वह मेट्रो की लिफ्ट में महिलाओं से सामने ही पेशाब करने लगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घिनौनी घटना कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर लगी पैसेंजर लिफ्ट के अंदर पेश आई। घटना के वक्त लिफ्ट में दो लड़कियां और एक लड़का पहले से सवार थे। आरोप है कि इसी बीच एक बुजुर्ग शख्स लिफ्ट के अंदर दाखिल हुआ। लिफ्ट में लड़कियां भी थीं, लेकिन इसकी परवाह किए बिना बुजुर्ग वहीं पर पेशाब पेशाब करना शुरू कर दिया।
बुजुर्ग की इस शर्मनाक हरकत को देख जब एक लड़की ने लिफ्ट से बाहर निकलकर कड़ा विरोध जताया, तो आरोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। शर्मिंदा होने के बजाय बुजुर्ग ने बदतमीजी पर उतरते हुए लड़की से कहा, 'तुम्हें जो करना है वो कर लो।' लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उस बुजुर्ग की इस बदतमीजी और बातचीत का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(नोट: राजस्थान पत्रिका इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) आणि दिल्ली पुलिस को टैग करके आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि जब मेट्रो स्टेशनों के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, तब भी अगर महिलाओं को ऐसी अभद्रता का सामना करना पड़े, तो इस सुरक्षा तंत्र का क्या फायदा? इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के प्रति बढ़ते दुर्व्यवहार को उजागर किया है।
Published on:
16 May 2026 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
